सरकारी कर्मियों को दीवाली बोनस के संदर्भ में सही शासनादेश हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड
राज्यकर्मियों को सात हजार रुपये बोनस का आदेश जारी
| खुशखबरी |
लखनऊ, विशेष संवाददाता। दीपावली से पहले योगी सरकार ने प्रदेश के 14 लाख से अधिक कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है। उन्हें वर्ष 2025-26 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस का भुगतान किया जाएगा। उनको मिलने वाली धनराशि अधिकतम सात हजार रुपये तक होगी।
इसमें राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों व जिला पंचायत के कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मियों एवं दैनिक वेतनभोगी
मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद शासनादेश जारी जल्द रिटायर होने वाले कर्मियों को पूरी राशि नकद
कर्मचारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार (तृतीय) ने गुरुवार को इस संबंध में सभी संबंधित विभागों के लिए शासनादेश जारी कर दिया। शासनादेश के मुताबिक, वेतन मैट्रिक्स के लेवल-৪ तक के पदों पर कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारी बोनस पाने के हकदार होंगे। पुराने वेतनमान के अनुसार यह सीमा ग्रेड-पे 4,800 रुपये तक है।



