|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

प्रशिक्षण केंद्र के 500 मीटर के दायरे में दर्ज कर सकेंगे उपस्थिति

 

प्रशिक्षण केंद्र के 500 मीटर के दायरे में दर्ज कर सकेंगे उपस्थिति


लखनऊ। यूपी के कौशल विकास मिशन के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षार्थियों की आधार आधारित बायोमीट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था में अब संशोधन किया है। अब प्रशिक्षण केंद्र के 500 मीटर तक जियो फेसिंग के अनुसार अटेंडेंस लग सकेगी। दरअसल, पूर्व में इसे 100 मीटर निर्धारित किया गया था। किंतु जब अटेंडेंस लॉक की जाती तो वह कई किलोमीटर दूर लोकेशन लेती थी। इससे प्रशिक्षण संस्थान और प्रशिक्षणार्थी दोनों काफी परेशान थे। उप्र कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था में दिक्कत को देखते हुए अब नई व्यवस्था निर्धारित की गई है।






सभी प्रशिक्षण केंद्र के पोर्टल लॉगिन में संबंधित केंद्र की अटेंडेंस व्यवस्था अपडेट करने की सुविधा दी गई है। जो 48 घंटे में चालू हो जाएगी। सभी प्रशिक्षण केंद्र अपने लॉन्जिट्यूट, लेटीटुएट को अपडेट कर लें। मिशन निदेशक की ओर से चेतावनी दी गई है कि फर्जी और मॉक लोकेशन एप्लिकेशन या किसी अन्य प्रतिबंधित तकनीकी का प्रयोग न किया जाए। ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी । किसी भी तकनीकी दिक्कत के लिए मिशन की आईटी टीम से संपर्क किया जा सकता है। इस बदलाव से प्रशिक्षण संस्थानों व प्रशिक्षार्थियों को काफी राहत मिलेगी।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join