|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

ग्रुप डी के 30,000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन तैयार, आवेदन इसी महीने

 ग्रुप डी के 30,000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन तैयार, आवेदन इसी महीने


जागरण प्रयागराज भारतीय रेलवे में लेवल-वन (ग्रुप डी) भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए रास्ता साफ हो गया है।


विभिन्न जोनों से रिक्त पदों का ब्योरा मिलने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने विज्ञापन का प्रारूप अंतिम रूप से तैयार कर लिया है। बोर्ड इसी पखवाड़े भर्ती का संक्षिप्त नोटिस


जारी करेगा। नवंबर के अंतिम सप्ताह से आनलाइन आवेदन पोर्टल सक्रिय किया जाएगा। इस चरण में लगभग 30,000 पदों पर भर्ती होगी।






इस भर्ती में ट्रैक मेंटेनर, प्वाइंट्समैन समेत तकनीकी और संरक्षा से जुड़े अन्य पद शामिल हैं। दिसंबर तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की योजना है, ताकि रेलवे का वार्षिक भर्ती चक्र सुचारु रहे


और वर्ष 2027 की आगामी भर्तियों पर असर न पड़े। बोर्ड ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-एक) अगले वर्ष की पहली तिमाही में कराने का लक्ष्य रखा है। विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने के बाद पात्रता, आयु सीमा और पाठ्यक्रम की जानकारी स्पष्ट होगी। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक और आरक्षण संबंधी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join