|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

आज यूपी के 61 जिलों में एक दिन की छुट्टी, 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

 

आज यूपी के 61 जिलों में एक दिन की छुट्टी, 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

 

यूपी के 61 जिलों में शुक्रवार को आयोजित होने वाली प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा ( पीईटी ) के चलते शैक्षिणिक अवकाश रहेगा । सभी सरकारी, एडेड व निजी स्कूलों में शैक्षिणिक अवकाश की घोषणा की गई। इस दौरान कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं ।



सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि वह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली पीईटी के चलते स्कूलों में शैक्षिणिक अवकाश रखें। मालूम हो कि प्रदेश में 25 अक्टूबर ( रविवार) , 30 अक्टूबर( शुक्रवार) और एक नवंबर ( रविवार) को आयोजित की जा रही है । परीक्षा के बाकी दो दिवसों में रविवार का अवकाश है । शुक्रवार को कार्यदिवस के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा । वहीं सभी कार्यालय खुले रहेंगे । शासन ने परीक्षा के दौरान शहरों में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी गई है, इन्हें अपने निर्धारित दायित्वों का पालन करना होगा।

 

 इन जिलों में बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल

पीईटी परीक्षा को देखते हुए 30 अक्टूबर को आगरा, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढृ, बागपत, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुााबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजंज, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर, सुलतानपुर और उन्नाव 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर को भी 75.95 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को राजधानी के 45 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में 19,152 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 14,536 उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 19,152 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दोनों पालियों में उपस्थिति क्रमशः 75.90 और 75.95 प्रतिशत रही थी। अभ्यर्थियों के अनुसार, समसामयिक घटनाओं में भारत और थाईलैंड के बीच होने वाले मैत्री-XV सैन्य अभ्यास तथा विश्व जल दिवस 2026 की थीम से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। आयोग की ओर से 30 अक्टूबर और एक नवंबर को भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 गाजियाबाद में पकड़ा गया था मुन्ना भाई

25 अक्टूबर को हुई पीईटी परीक्षा के दौरान गाजियाबाद में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया था। पीईटी में 1180434 को शामिल होना था, जिसमें 358448 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में 821986 यानी 69.63 प्रतिशत शामिल हुए। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत के मुताबिक गाजियाबाद में रजनेश शर्मा के स्थान पर पवन शर्मा को दूसरी पाली में परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। एआई के माध्यम से पहली पाली में 14 तथा दूसरी पाली में सात अभ्यर्थियों को संदिग्ध चिह्नित किया गया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति के मुताबिक परीक्षा 60 जिलों के 1372 केंद्रों पर दो पालियों में पीईटी हुई।



UPSSSC PET परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को संबंधित जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित




लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर शासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन और अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए, परीक्षा वाले जिलों में 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा इस बार PET-2026 की लिखित परीक्षा तीन अलग-अलग दिनों में आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 25 अक्टूबर (रविवार), 30 अक्टूबर (शुक्रवार) और 1 नवंबर (रविवार) को प्रत्येक दिन दो पालियों (कुल 6 पालियों) में संपन्न होगी। चूंकि 30 अक्टूबर को कार्यदिवस (शुक्रवार) है, इसलिए परीक्षा वाले जनपदों में स्कूलों को बंद रखने का सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है ताकि यातायात और परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। शासन के आदेशानुसार, केवल उन्हीं जिलों में शैक्षणिक अवकाश लागू रहेगा जहाँ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।



आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकरनगर, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बदायूँ, बुलन्दशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, संतरविदासनगर, शाहजहाँपुर, शामली, सीतापुर, सुल्तानपुर व उन्नाव




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join