UPSSSC प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 का एग्जाम सिटी हुआ जारी, देखे यहां से👇
देखें यहां से 👇https://upsssc.gov.in/upssscadvdistinti/AdmitCard_wc.aspx?ID=P&L=ac
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, PET-2026 की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। परीक्षा प्रदेश के 60 जनपदों में प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
आयोग की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि अभ्यर्थी अपने परीक्षा जनपद की अग्रिम जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [upsssc.gov.in](https://upsssc.gov.in/) पर देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध Examination सेक्शन में संबंधित विकल्प पर जाकर आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना देखी और डाउनलोड की जा सकती है। यह सुविधा आयोग के आधिकारिक मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है।
प्रवेश पत्र अभी नहीं हुआ जारी
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना को प्रवेश पत्र न समझें। PET-2026 का प्रवेश पत्र अलग से आयोग की वेबसाइट के माध्यम से जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के संबंध में अभ्यर्थियों को समय रहते सूचित किया जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
अभ्यर्थी नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
