|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

मिड-डे मील में हर शुक्रवार मिलेगा हलवा व उपमा

 

मिड-डे मील में हर शुक्रवार मिलेगा हलवा व उपमा



लखनऊ। यूपी के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को अब हर शुक्रवार को मीठा हलवा व उपमा ( नमकीन हलवा) परोसा जाएगा । सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसकी व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं । नवंबर से मिड डे मील के मेन्यू में इसे शामिल किया जाएगा ।



पहले व तीसरे शुक्रवार को मीठा सूजी का हलवा और दूसरे व चौथे शुक्रवार को उपमा ( नमकीन सूजी का हलवा) दिया जाएगा । अभी छात्रों को सप्ताह में खीर और फल वितरित किया जाता है । अब पीएम पोषण के तहत मिड डे मील के मेन्यू में इसे भी शामिल किया जा रहा है । रसोइयों को हलवा व उपमा बनाकर परोसने के लिए प्रति स्कूल प्रति छात्र दो रुपये के हिसाब से अलग से पारिश्रमिक दिया जाएगा ।



MDM में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन से संबंधित आदेश एक नजर में: जानिए प्रति छात्र मिलने वाली धनराशि व न्यूनतम मात्रा





MDM में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन से संबंधित आदेश एक नजर में:

_`नवम्बर 2026 से फरवरी, 2027 के तृतीय सप्ताह तक (कुल 14 सप्ताह के लिए)।`_


_माह के प्रथम एवं तृतीय सप्ताह के शुक्रवार को मीठा हलवा एवं द्वितीय, चतुर्थ एवं पञ्चम सप्ताह के शुक्रवार को नमकीन हलवा  वितरित किया जाना है। शुक्रवार को अवकाश की स्थिति में अगले कार्यदिवस में यह किया जाना है।_

मीठा हलवा सामग्री (₹7/छात्र): सूजी, घी, चीनी, घिसा नारियल।

नमकीन हलवा सामग्री (₹4/छात्र): सूजी, तेल, मौसमी सब्जी, मूंगफली, मसाला, नमक।

नोट :

1. प्रत्येक छात्र हेतु सूजी की मात्रा न्यूनतम 30 ग्राम।

2. प्रति छात्र प्रति विद्यालय दिवस ₹2/- की दर से अतिरिक्त पारिश्रमिक विद्यालय के समस्त रसोईयों के मध्य परस्पर समान रूप से देय।


देखें पूरा आदेश 👇

https://www.basicshikshakhabar.com/2026/10/blog-post_2550.html









ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join