🛑 बड़ी खबर: इस माह उपस्थिति लॉक करने की तिथि में बदलाव, देखें
हेडमास्टर एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक ध्यान दें!
इस माह उपस्थिति लॉक करने की तिथि में परिवर्तन किया गया है। निर्धारित नई व्यवस्था के अनुसार, 23, 24 और 25 तारीख को विद्यालय स्तर पर हेडमास्टर अथवा इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा उपस्थिति लॉक की जाएगी।
वहीं, 26 तारीख से ब्लॉक स्तर एवं जनपद स्तर पर ऑफिस एडमिन द्वारा उपस्थिति लॉक करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
📌 महत्वपूर्ण सूचना: सभी संबंधित विद्यालय समय से उपस्थिति लॉक करने की प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें, ताकि आगे की कार्रवाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सभी हेडमास्टर एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक इस बदलाव को गंभीरता से लें।