होमगार्ड भर्ती : सफल अभ्यर्थियों का जल्द होगा चिकित्सीय परीक्षण
लखनऊ। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की होमगार्ड एनरोलमेंट प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण जल्द शुरू होगी। विभाग के मुताबिक तारीख, स्थान और जरूरी दिशा-निर्देश की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए होमगार्ड्स विभाग की वेबसाइट homeguard.up.gov.in देखते रहें। साथ ही संबंधित जिले के जिला कमांडेंट, होमगार्ड्स कार्यालय के संपर्क में रहें। विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी सूचना या निर्देश के लिए केवल अधिकृत विभागीय माध्यमों पर जारी जानकारी को ही सही मानें।
