बहराइच में शिक्षक निर्वाचन के चलते आज (23 अक्टूबर) सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आज, 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को सभी प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा-12 तक के स्कूलों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। यह फैसला उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए हो रहे मतदान को देखते हुए लिया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) आशीष कुमार सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) सर्वदा नन्द द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
इन स्कूलों पर लागू होगा आदेश:
यह आदेश जनपद बहराइच के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकार के विद्यालयों पर लागू होगा, जिनमें शामिल हैं:
यह आदेश जनपद बहराइच के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकार के विद्यालयों पर लागू होगा, जिनमें शामिल हैं:
- परिषदीय विद्यालय
- माध्यमिक विद्यालय
- मान्यता प्राप्त स्कूल
- शासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूल
- सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य सभी बोर्डों से संचालित स्कूल
प्रशासन ने सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और प्रभारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।turn
