इटावा में भी कल बंद रहेंगे नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, मतदान के कारण विशेष अवकाश घोषित
इटावा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु कल यानी 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को मतदान होना तय हुआ है।
इस मतदान के दृष्टिगत जिलाधिकारी इटावा के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० राजेश कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह द्वारा जिले में विशेष अवकाश का संयुक्त आदेश जारी किया गया है।
मुख्य बिंदु:
- नर्सरी से 12वीं तक छुट्टी: जनपद इटावा के समस्त परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड) द्वारा संचालित विद्यालयों में 23.10.2026 को विशेष अवकाश रहेगा।
- कड़ाई से अनुपालन: आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य इस नियम का शत-प्रतिशत और कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
