|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर आज से आवेदन

 

स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर आज से आवेदन


प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड की स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए मंगलवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस भर्ती में देशभर में 1265 पद भरे जाएंगे। आरआरबी प्रयागराज के हिस्से में 112 पद आए हैं। इनमें उत्तर मध्य रेलवे के 104 और उत्तर रेलवे के आठ पद शामिल हैं। आवेदन 27 अक्तूबर से 25 नवंबर तक किए जा सकेंगे। स्टेशन मास्टर भर्ती में इस बार कई अहम बदलाव किए गए हैं। पहली बार इस पद पर भर्ती गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) से अलग स्वतंत्र रूप से आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी गई है। अभ्यर्थियों की उम्र की गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर होगी। देशभर में पदों के वितरण में मुंबई सबसे आगे है। यहां 125 पदों पर भर्ती होगी। इसके बाद श्रीनगर में 122, चेन्नई में 119, तिरुवनंतपुरम में 114 और प्रयागराज में 112 पद हैं।





बेंगलुरु में 102 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को आधार कार्ड के जरिए अपने प्राथमिक विवरण का सत्यापन करना होगा। नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि आधार कार्ड में दर्ज विवरण के अनुसार दसवीं के प्रमाणपत्र से पूरी तरह मेल खाने चाहिए। विवरण में अंतर होने पर अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधार कार्ड में सुधार कराने की सलाह दी गई है। साथ ही नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स यानी उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली (आइरिस) का विवरण अपडेट कराने को कहा गया है।






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join