कानपुर देहात में 24 अगस्त को सभी स्कूल बंद, भारी बारिश और कांवड़ यात्रा को देखते हुए आदेश
कानपुर देहात। जिले में भारी बारिश की संभावना और सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रा रूट पर संभावित भीड़ को देखते हुए छात्रहित में बड़ा फैसला लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर देहात आशीष कुमार पाण्डेय ने 24 अगस्त 2026 को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 24 अगस्त 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसमें परिषदीय विद्यालयों के साथ मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी विद्यालय तथा सीबीएसई, आईसीएसई और माध्यमिक बोर्ड से संचालित विद्यालय भी शामिल हैं।
आदेश में बताया गया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान तथा सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रा रूट को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बीएसए ने सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधकों को भी आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
अभिभावकों के लिए जरूरी सूचना
सोमवार, 24 अगस्त 2026 को कानपुर देहात जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालय बंद रहेंगे।
